अच्छाई की मार्केटिंग

स्मार्ट क्लास रूम में पढ़ेंगे एमजीजीएस ढाबां के बच्चे 
संगरिया। नये शैक्षणिक सत्र में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, ढाबां के बच्चे स्मार्ट क्लास रूम में पढ़ेंगे। इसके लिए संगरिया की विद्यार्थी कल्याण संस्था ने विद्यालय के राष्ट्रीय आईसीटी अवॉर्डी अध्यापक उदय सिंह बेनीवाल से विद्यार्थियों  की नवयुगीन सीखने की आवश्यकता को समझा एवं इंटरएक्टिव बोर्ड के लिए पचास हजार रुपए की सहयोग राशि चेक द्वारा भेंट की है। 
प्रधानाचार्य सी आर भदरा ने बताया कि इंटरैक्टिव एवं डिजिटल  शिक्षा प्रत्येक विद्यार्थी को सरलता, सहजता व दोहरान के साथ आसानी से समझने की क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। विद्यार्थी कल्याण संस्था सदस्यों ने राशि का चेक प्रदान करते हुए विद्यालय के स्टाफ सदस्यों से कहा कि आपके इस प्रयास से गांव के बच्चे भी स्मार्ट एजुकेशन प्राप्त कर सकेंगे। 
इस मौके पर विद्यार्थी कल्याण संस्था के कोषाध्यक्ष शिवेश नारंग, ओम प्रकाश, अरोड़वंश सभा के पूर्व अध्यक्ष केवल कृष्ण कथूरिया,  ढाबां निवासी के सी गोदारा, बलवंत राम, इंदु सहगल, सत्यदेव गोदारा व सतीश गुंबर उपस्थित रहे।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

#आर्थिक_सूझाव#सोने को एक सुरक्षित निवेश माना जाता है. #वैश्विक संकट के दौर में इसका भाव उछल जाता है. #पिछले एक साल में सोने में अच्छा उछाल आया है.#अक्षय_तृतीया (Akshaya Tritiya 2023) शनिवार, #22अप्रैल को मनाई जाएगी. वैशाख माह के शुक्ल पक्ष तृतीया को आने वाली अक्षय तृतीया को अत्यंत शुभ दिन माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि यह दिन हर तरह के हानिकारक प्रभाव से मुक्त होता है. इसलिए इस दिन कोई भी शुभ कार्य शुरू करने से पहले शुभ मुहूर्त पर विचार करने की भी आवश्यकता नहीं है होती है. अक्षय तृतीया के दिन सोना (Gold) खरीदना शुभ माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से घर में शांति और समृद्धि आती है. अगर आपका इरादा भी अक्षय तृतीया को सोना खरीदने का है, तो यह काम बेहिचक कर डालिए. इसका कारण यह है कि पिछले लंबे समय से सोना अन्य निवेश विकल्पों से बहुत ज्यादा रिटर्न दे रहा है.सोने का रिटर्न (Gold Return) शेयर, मयूचुअल फंड और बैंक एफडी आदि से ज्यादा ही रहा है. अक्षय तृतीया पर सोने को अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर आप अपने पोर्टफोलियो को डाइवर्स और स्टेबल कर सकते हैं. इस समय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है, इसलिए पोर्टफोलियो में डाइवर्सिफिकेशन जरूरी है. विंडमिल कैपिटल द्वारा किए गए एक शोध में सामने आया है कि वित्त वर्ष 2023 में फाइनेंशियल मार्केट्स में अस्थिरता रहने की वजह से से निवेशक सोने की ओर खूब आकर्षित हुए.सालभर में 10 हजार रुपये चढ़ा भाव , एक रिपोर्ट के अनुसार, विंडमिल कैपिटल का कहना है कि आगे भी इक्विटी मार्केट के अस्थिर रहने की आशंका है. ऐसा महंगाई बढ़ने और मंदी की आशंकाओं की वजह से हो सकता इसलिए सोना आगे भी निवेश के लिए पसंदीदा टूल बना रहेगा. आमतौर पर सोने का इस्तेमाल महंगाई और शेयर बाजार की गिरावट में अपने पैसे को बचाने के लिए किया जाता है. भारतीय वायदा बाजार में पिछले एक साल में सोने में जोरदार तेजी करीब एक साल पहले 3 मई, 2022 को भाव एमसीएक्स (MCX Gold Rate) पर प्रति 10 ग्राम 50,800 रुपये था. वहीं, इसी 13 अप्रैल, 2023 को सोना 60,800 रुपये के स्तर को छू गया।भारतीय सर्राफा बाजार में 19 अप्रैल, 2023 को सोने की कीमत 59,940 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. वहीं, साल 2011 में सोने का भाव 26,350 रुपये था. इस तरह पिछले 12 वर्षों में ही इसका रेट दोगुने से ज्यादा हो चुका है.