हनुमानगढ़ केवी प्रवेश #हनुमानगढ़ केवी में क्लास एक में ऑनलाइन एडमिशन 17 तक: अन्य सभी कक्षाओं के लिए भरे गए ऑफ लाइन फॉर्म, लॉटरी 17 अप्रैल कोप्रवेश प्रक्रिया 17 अप्रैल तक जारी रहेगी। कक्षा एक के अलावा अन्य सभी कक्षाओं में रिक्तियों पर ऑफ लाइन फॉर्म भरे गए हैं। 17 अप्रैल को लॉटरी प्रक्रिया के जरिए बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा।केन्द्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल रामचन्द्र देहडू ने बताया कि केन्द्रीय विद्यालय में कक्षा एक में ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया जारी है, जो 17 अप्रैल तक जारी रहेगी। कक्षा एक के अलावा अन्य सभी कक्षाओं में रिक्तियों पर ऑफ लाइन फॉर्म भरे गए हैं। इसका पंजीकरण 12 अप्रैल तक हुआ। देहडू ने बताया कि बाल वाटिका एक में 40 वेकेंसी है, जबकि 146 आवेदन प्राप्त हुए हैं। बाल वाटिका दो में 2 वेकेंसी है, जबकि आवेदन 109 प्राप्त हुए हैं। बाल वाटिका तीन में 4 वेकेंसी है, जबकि 62 आवेदन आए हैं। कक्षा दो में6 रिक्तियां हैं, जबकि 31 आवेदन मिले हैं। कक्षा तीन में 10 रिक्तियां हैं और 87 आवेदन आए हैं। कक्षा चार में 2 रिक्तियां हैं और 65 आवेदन आए हैं। इसी प्रकार कक्षा पांच में 4 रिक्तियों पर 77, कक्षा छह में 1 रिक्ति पर 56, कक्षा आठ में 1 रिक्ति पर 40, कक्षा सात और कक्षा नौ में कोई रिक्तियां नहीं हैं। इन सभी कक्षाओं में रिक्तियों पर कुल 700 आवेदन ऑफ लाइन प्राप्त हुए हैं। 17 अप्रैल को केन्द्रीय विद्यालय में सुबह नौ बजे लॉटरी होगी। प्रिंसिपल देहडू ने बताया कि केन्द्रीय विद्यालय संगठन के नियमानुसार केन्द्रीय कर्मियों के बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी। उसी के आधार पर मैरिट बनाई जाएगी। बच्चे एडमिशन के लिए कन्फर्म होंगे, उन्हें कन्फर्म और शेष को वेटिंग लिस्ट में रखा जाएगा। लॉटरी के लिए कमेटी गठित की गई है।

Comments

Popular posts from this blog

#आर्थिक_सूझाव#सोने को एक सुरक्षित निवेश माना जाता है. #वैश्विक संकट के दौर में इसका भाव उछल जाता है. #पिछले एक साल में सोने में अच्छा उछाल आया है.#अक्षय_तृतीया (Akshaya Tritiya 2023) शनिवार, #22अप्रैल को मनाई जाएगी. वैशाख माह के शुक्ल पक्ष तृतीया को आने वाली अक्षय तृतीया को अत्यंत शुभ दिन माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि यह दिन हर तरह के हानिकारक प्रभाव से मुक्त होता है. इसलिए इस दिन कोई भी शुभ कार्य शुरू करने से पहले शुभ मुहूर्त पर विचार करने की भी आवश्यकता नहीं है होती है. अक्षय तृतीया के दिन सोना (Gold) खरीदना शुभ माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से घर में शांति और समृद्धि आती है. अगर आपका इरादा भी अक्षय तृतीया को सोना खरीदने का है, तो यह काम बेहिचक कर डालिए. इसका कारण यह है कि पिछले लंबे समय से सोना अन्य निवेश विकल्पों से बहुत ज्यादा रिटर्न दे रहा है.सोने का रिटर्न (Gold Return) शेयर, मयूचुअल फंड और बैंक एफडी आदि से ज्यादा ही रहा है. अक्षय तृतीया पर सोने को अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर आप अपने पोर्टफोलियो को डाइवर्स और स्टेबल कर सकते हैं. इस समय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है, इसलिए पोर्टफोलियो में डाइवर्सिफिकेशन जरूरी है. विंडमिल कैपिटल द्वारा किए गए एक शोध में सामने आया है कि वित्त वर्ष 2023 में फाइनेंशियल मार्केट्स में अस्थिरता रहने की वजह से से निवेशक सोने की ओर खूब आकर्षित हुए.सालभर में 10 हजार रुपये चढ़ा भाव , एक रिपोर्ट के अनुसार, विंडमिल कैपिटल का कहना है कि आगे भी इक्विटी मार्केट के अस्थिर रहने की आशंका है. ऐसा महंगाई बढ़ने और मंदी की आशंकाओं की वजह से हो सकता इसलिए सोना आगे भी निवेश के लिए पसंदीदा टूल बना रहेगा. आमतौर पर सोने का इस्तेमाल महंगाई और शेयर बाजार की गिरावट में अपने पैसे को बचाने के लिए किया जाता है. भारतीय वायदा बाजार में पिछले एक साल में सोने में जोरदार तेजी करीब एक साल पहले 3 मई, 2022 को भाव एमसीएक्स (MCX Gold Rate) पर प्रति 10 ग्राम 50,800 रुपये था. वहीं, इसी 13 अप्रैल, 2023 को सोना 60,800 रुपये के स्तर को छू गया।भारतीय सर्राफा बाजार में 19 अप्रैल, 2023 को सोने की कीमत 59,940 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. वहीं, साल 2011 में सोने का भाव 26,350 रुपये था. इस तरह पिछले 12 वर्षों में ही इसका रेट दोगुने से ज्यादा हो चुका है.