9अगस्त 2023 को महाराज सूरजमल की मुर्ति स्थापना

#ढाबां 
महाराजा सूरजमल मूर्ति स्थापना
संगरिया तहसील के ढाबां गांव में महाराजा सूरजमल की मूर्ति का अनावरण किया


तहसील के ढाबां गांव में महाराजा सूरजमल की मूर्ति का अनावरण किया गया। मूर्ति अनावरण #चौधरी_सांवत_सिंह_स्थल, बैनिवाल बास ढाबां में किया गया। 
#मुख्य_अतिथि हरियाणा राज्य के पूर्व सिंचाई मंत्री चौधरी हर्ष कुमार होडल थे। हर्ष कुमार होडल ने बताया कि भूमि दान सर्वश्रेष्ठ दान माना गया है और भूमि दान दाता चौधरी देवी लाल बैनिवाल का और उनके परिवार का आभार व्यक्त किया। चौधरी देवी लाल बैनिवाल के दोनों पुत्रों विजय सिंह बैनिवाल और उदय सिंह बैनिवाल राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित शिक्षक राष्ट्रीय आईसीटी अवार्ड प्राप्त दोनों भाइयों का और चौधरी देवीलाल का आभार प्रकट किया। उनके पूरे परिवार को कुनबे को इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए वंदन करते हुए बताया कि ऐसा परम सौभाग्य बहुत कम लोगों को मिलता है।
 कार्यक्रम में चौधरी देवीलाल बैनिवाल और उनके परिवार की तरफ से पारिवारिक प्रतिनिधि के तौर पर उदयमिता बैनिवाल चौधरी देवी लाल बैनिवाल की पोत्री ,राजीव बैनिवाल पुत्र भागीरथ बैनिवाल भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगरिया नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष चौधरी प्रदीप कुमार बैनिवाल,  हरिपुरा ओम जाखड़, युवा किसान नेता रमेश भादू नगराना ,अखिल भारतीय जाट महासभा संगरिया के वर्तमान अध्यक्ष राजाराम बैनिवाल, पूर्व अध्यक्ष राजीव सियाग, जाट समाज के वरिष्ठ चिंतन एवं पूर्व क्षेत्रीय प्रबंधक राजवीर कुशवाहा, शिक्षा नगरी सीकर महावीर हुड्डा, ढाबां गांव के सरपंच प्रतिनिधि रमन सिंह, महाराजा सूरजमल फाउंडेशन के अध्यक्ष राजवीर सिंह सिहाग, कृषि वैज्ञानिक डॉ. ध्रुव राज गोदारा, विनोद कुमार धारणियां, एडवोकेट दीपेंद्र जाखड़, एडवोकेट इंद्रपाल बैनिवाल, प्रोफेसर राकेश कुमार ढाका, युवा नेता हर्षवर्धन झींझा, पूर्व सरपंच महेंद्र जाखड़, बनी सरपंच बबलू झोरड़, सरपंच प्रतिनिधि भादू नगराना, बनवारी बैनिवाल पीलीबंगा गांव से, सतपाल भादू बड़ोपल, शिक्षाविद भादर सिंह गोदारा, एडवोकेट  पूर्व सरपंच मनीराम सहू, जाट समाज, हनुमानगढ़ के प्रतिनिधि विजय सिंह डूडी, घनश्याम झोरड़, राजेंद्र सिंह कड़वासरा, प्रेम कुमार सहु और इलाके के पंच सरपंच पंचायत समिति के डायरेक्टर और विभिन्न संस्थाओं के संस्थापक निधि और इलाके के नागरिक मौजूद रहे। अतिथियों को जाट रतन सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन डॉ. ध्रुव गोदारा ने किया। कार्यक्रम का संचालन बैनिवाल परिवार एडवोकेट अजीत बैनिवाल ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

#आर्थिक_सूझाव#सोने को एक सुरक्षित निवेश माना जाता है. #वैश्विक संकट के दौर में इसका भाव उछल जाता है. #पिछले एक साल में सोने में अच्छा उछाल आया है.#अक्षय_तृतीया (Akshaya Tritiya 2023) शनिवार, #22अप्रैल को मनाई जाएगी. वैशाख माह के शुक्ल पक्ष तृतीया को आने वाली अक्षय तृतीया को अत्यंत शुभ दिन माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि यह दिन हर तरह के हानिकारक प्रभाव से मुक्त होता है. इसलिए इस दिन कोई भी शुभ कार्य शुरू करने से पहले शुभ मुहूर्त पर विचार करने की भी आवश्यकता नहीं है होती है. अक्षय तृतीया के दिन सोना (Gold) खरीदना शुभ माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से घर में शांति और समृद्धि आती है. अगर आपका इरादा भी अक्षय तृतीया को सोना खरीदने का है, तो यह काम बेहिचक कर डालिए. इसका कारण यह है कि पिछले लंबे समय से सोना अन्य निवेश विकल्पों से बहुत ज्यादा रिटर्न दे रहा है.सोने का रिटर्न (Gold Return) शेयर, मयूचुअल फंड और बैंक एफडी आदि से ज्यादा ही रहा है. अक्षय तृतीया पर सोने को अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर आप अपने पोर्टफोलियो को डाइवर्स और स्टेबल कर सकते हैं. इस समय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है, इसलिए पोर्टफोलियो में डाइवर्सिफिकेशन जरूरी है. विंडमिल कैपिटल द्वारा किए गए एक शोध में सामने आया है कि वित्त वर्ष 2023 में फाइनेंशियल मार्केट्स में अस्थिरता रहने की वजह से से निवेशक सोने की ओर खूब आकर्षित हुए.सालभर में 10 हजार रुपये चढ़ा भाव , एक रिपोर्ट के अनुसार, विंडमिल कैपिटल का कहना है कि आगे भी इक्विटी मार्केट के अस्थिर रहने की आशंका है. ऐसा महंगाई बढ़ने और मंदी की आशंकाओं की वजह से हो सकता इसलिए सोना आगे भी निवेश के लिए पसंदीदा टूल बना रहेगा. आमतौर पर सोने का इस्तेमाल महंगाई और शेयर बाजार की गिरावट में अपने पैसे को बचाने के लिए किया जाता है. भारतीय वायदा बाजार में पिछले एक साल में सोने में जोरदार तेजी करीब एक साल पहले 3 मई, 2022 को भाव एमसीएक्स (MCX Gold Rate) पर प्रति 10 ग्राम 50,800 रुपये था. वहीं, इसी 13 अप्रैल, 2023 को सोना 60,800 रुपये के स्तर को छू गया।भारतीय सर्राफा बाजार में 19 अप्रैल, 2023 को सोने की कीमत 59,940 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. वहीं, साल 2011 में सोने का भाव 26,350 रुपये था. इस तरह पिछले 12 वर्षों में ही इसका रेट दोगुने से ज्यादा हो चुका है.