स्मार्ट क्लास रूम में पढ़ेंगे एमजीजीएस ढाबां के बच्चे संगरिया। नये शैक्षणिक सत्र में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, ढाबां के बच्चे स्मार्ट क्लास रूम में पढ़ेंगे। इसके लिए संगरिया की विद्यार्थी कल्याण संस्था ने विद्यालय के राष्ट्रीय आईसीटी अवॉर्डी अध्यापक उदय सिंह बेनीवाल से विद्यार्थियों की नवयुगीन सीखने की आवश्यकता को समझा एवं इंटरएक्टिव बोर्ड के लिए पचास हजार रुपए की सहयोग राशि चेक द्वारा भेंट की है। प्रधानाचार्य सी आर भदरा ने बताया कि इंटरैक्टिव एवं डिजिटल शिक्षा प्रत्येक विद्यार्थी को सरलता, सहजता व दोहरान के साथ आसानी से समझने की क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। विद्यार्थी कल्याण संस्था सदस्यों ने राशि का चेक प्रदान करते हुए विद्यालय के स्टाफ सदस्यों से कहा कि आपके इस प्रयास से गांव के बच्चे भी स्मार्ट एजुकेशन प्राप्त कर सकेंगे। इस मौके पर विद्यार्थी कल्याण संस्था के कोषाध्यक्ष शिवेश नारंग, ओम प्रकाश, अरोड़वंश सभा के पूर्व अध्यक्ष केवल कृष्ण कथूरिया, ढाबां निवासी के सी गोदारा, बलवंत राम, इंदु...
Comments
Post a Comment